प्रजनेश गुणेश्वरन विंस्टन सेलम ओपन एटीपी 250 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को विंस्टन सेलम ओपन एटीपी 250 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। प्रजनेश को दुनिया के 30वें नंबर के फ्रांसीसी खिलाड़ी बेनोइत पेयरे ने 6- 3, 7- 5 से हराया। वहीं युगल वर्ग में वाइल्ड कार्ड धारक लिएंडर पेस और इस्राइल के जोनाथन एलरिच पहले ही दौर में हार गए। उन्हें राजीव राम और जो सालिस्बरी की जोड़ी ने 6- 2, 6- 3 से हराया।