ऑस्ट्रेलियन ओपन में जापान के तात्सुमा इटो से भिड़ेंगे प्रज्नेश गुणेश्वरन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉलिफायर में हारने के बावजूद किस्मत के सहारे पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में पहुँचने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रज्नेश गुणेश्वरन का मुकाबला सोमवार को जापान के तात्सुमा इटो से होने वाला था लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला अब मंगलवार को होगा। बता दें यदि प्रजनेश यह मैच जीत लेते हैं तो अगले मैच में उनका सामना स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से हो सकता है।
