सीनियर एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची प्रणति
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मंगोलिया के उलनबटेर में चल रही सीनियर एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में भारत की प्रणति नायक ने 13.35 के स्कोर से छठे स्थान पर रहकर वाल्ट फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। भारतीय पुरुष टीम ने क्वालिफिकेशन कम टीम फाइनल स्पर्धा में 229.699 अंक का स्कोर, जबकि प्रणति नायक, प्रणति दास, श्रद्धा तालेकर और पापिया दास की भारतीय महिला टीम ने क्वालिफिकेशन कम टीम फाइनल स्पर्धा में 131.250 का स्कोर किया।