बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स में प्रणव-सिक्की की जीत, श्रीकांत-जयराम भी जीते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी मिक्स्ड डबल्स में पहले राउंड का मैच जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने डेनमार्क के मैथियास क्रिस्टियनसेन और अलेक्सांद्रा बोए को हराया। इसके अलावा एचएस प्रणॉय पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में मलेशिया के डेरेन लियु से हारे। पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत और अजय जयराम भी प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे। वहीं चोटिल पी. कश्यप ने मैच छोड़ा।
