x

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे प्रणीत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

इंडोनेशियाई खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को 24- 22 और 21- 14 से हराकर भारतीय बी साई प्रणीत वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। दोनों के बीच 51 मिनट तक मैच चला। प्रणीत भारतीय बैडमिंटन के 36 साल के इतिहास में वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक पक्का करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें। उनसे पहले प्रकाश पादुकोण 1983 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे थे और भारत के लिए मेडल जीता था।