प्रवीण आमरे ने रविंद्र जडेजा को भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन फील्डर बताया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे ने रविंद्र जडेजा को भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन फील्डर करार दिया है। उन्होंने कहा, 'रविंद्र जडेजा भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन फील्डर हैं। जिन्हें मैंने देखा है। वो काफी अच्छी तरह से एंटीसिपेट करते हैं और जबरदस्त थ्रो करते हैं। जडेजा ने सिर्फ अपनी फील्डिंग से भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं।' प्रवीण ने सुनील गावस्कर को अपना आदर्श बताया।