प्रीमियर लीग: दो और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या पहुंची आठ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
यूरोप में जर्मन टॉप टियर बुंदशलीगा के साथ फुटबॉल की वापसी हो चुकी है और अब प्रीमियर लीग भी वापसी की तैयारियों में लगा है। अब प्रीमियर लीग के खिलाड़ी ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं और उनकी लगातार जांच भी की जा रही है। हालाकि बीते शनिवार को दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही प्रीमियर लीग में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या आठ हो गई है।