इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी की तैयारियां शुरू, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई को होगा पहला मैच
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के बाद से बन्द इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले मैच की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 8 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ी और स्टाफ ही मौजूद रहेंगे। साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।
