भारोत्तोलन में आज दमखम दिखाएंगी पहली ट्रांसजेंडर महिला लॉरेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टोक्यो ओलंपिक में आज जब न्यूजीलैंड की भारोत्तोलक लॉरेल हब्बार्ड प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगी तो वह इन खेलों के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली महिला ट्रांसजेंडर खिलाड़ी होंगी। वह 15 वर्षों तक खेलों से दूर रही थीं। बता दें कि 43 वर्षीय लॉरेल हब्बार्ड को लेकर कई एथलीटों, महिला खेलों और निष्पक्षता के पैरोकारों का कहना है कि उन्हें महिला वर्ग में शामिल कर अनुचित लाभ दिया गया है।
