केरल समेत 5 राज्यों के राज्यपालों के तबादलों पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल समेत 5 राज्यों के नए राज्यपालों के नामों पर मुहर लगा दी है। जिसमे पूर्व कांग्रेसी नेता आरिफ मोहम्मद खान को केरल का, बीजेपी नेता कलराज मिश्र को राजस्थान का, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का, बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही तमिलनाडु की बीजेपी नेता डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
