मुर्तजा पर बढ़ा संन्यास का दबाव, कहा- लोग जबरदस्ती कर रहे हैं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा ने उनको टीम से बाहर करने की योजना पर दुख जताया है। जबकि वह अभी खेलना चाहते हैं। मुर्तजा ने कहा, 'वो मुझे विदाई देने की जल्दी में हैं और इससे वाकई मुझे काफी तकलीफ हुई। पहली बात उन्हें मेरे लिए एक विदाई मैच रखना था और दूसरी बात वो उस मैच के लिए 2 करोड़ की राशि खर्च करने को तैयार थे।'