पृथ्वी शॉ फिर हुए चोटिल, न्यूजीलैंड टूर से बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दोबारा चोटिल होने पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अहम सीरीज़ से बाहर हुए। बीसीसीआई ने जानकारी दी कि उन्हें बाएं कंधे में चोट लगी है। आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर पृथ्वी भारत-ए टीम के प्रैक्टिस मैच में शामिल नहीं हो सकेंगे। पृथ्वी को चोट मुंबई-कर्नाटक के रणजी मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए लगी थी। टूर से बाहर होने के बाद वो अब एनसीए में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे।