पृथ्वी शॉ ने सचिन तेंदुलकर को अपना मेंटर बताया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सचिन तेंदुलकर को अपना मेंटर बताया है और कहा है कि उन्होंने मास्टर ब्लास्टर से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा- मैं 8 साल का था जब मैं सचिन तेंदुलकर से मिला था। इसके बाद से वो मेरे मेंटर हैं और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। इसमें फील्ड के अंदर और ऑफ द फील्ड आपको कैसे रहना यह शामिल है।