छुट्टियां मनाने के लिए गोवा जा रहे थे पृथ्वी शॉ, बॉर्डर पर पुलिस ने रोका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: cricketracker
युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ हाल ही में एक बड़ी परेशानी में फंसते दिखे थे। दरअसल शॉ अपने एक दोस्त के साथ गोवा छुट्टियां मनाने जा रहे थे, लेकिन बॉर्डर पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। लॉकडाउन लगे राज्यों में आने-जाने के लिए ई-पास की जरूरत है जो कि शॉ के पास नहीं थी और इसी कारण उन्हें पुलिस ने रोक लिया था। शॉ ने उनसे आगे जाने देने की अपील की, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।