मैच फीस से ज्यादा एक इंस्टा पोस्ट से करोड़ों कमाते हैं 'कोहली', इंस्टा की 'रिच लिस्ट' में शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को ब्रिटेन की सोशल मैनेजमेंट कंपनी हूपर HQ ने 2019 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट घोषित की है. इस लिस्ट में इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली का नाम भी शामिल है. इस लिस्ट में कोहली के एक इंस्टाग्राम पोस्ट की कमाई का खुलासा हुआ है. इस लिस्ट में कोहली 9वें स्थान पर काबिज हैं और एक इंस्टा पोस्ट के लिए उन्हें 1,96,000 डॉलर मिलते हैं. इस लिस्ट में 1st काइली जोनर हैं, 2 नंबर पर एरियाना ग्रेंड हैं.
