x

पीटी ऊषा का भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनना तय, 10 दिसंबर को होगा चुनाव

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: deccan herald

10 दिसंबर को पीटी ऊषा का भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्हें निर्विरोध चुना जा सकता है। अगर वह जीतती हैं तो इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी। पीटी ऊषा के नाम एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और सात रजत पदक हैं। वह 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीती थीं। उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक भी हैं।