पुलेला गोपीचंद, पंकज आडवाणी और धनराज पिल्लई ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया दान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद, स्नूकर एवं बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी, पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्लई ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद की। गोपीचंद ने 25 लाख रुपए दान दिए, जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष को जबकि पांच-पांच लाख रुपए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार को दिए। आडवाणी और पिल्लई ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच-पांच लाख रुपए का दान दिया।
