पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, अंक तालिका में सबसे नीचे मुंबई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sports NDTV
आईपीएल 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 198 रन बनाए थे। लेकिन मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 186 रन ही बना सकी। मुंबई अब तक पांचों मैच हारी। पंजाब ने तीन जीते और दो मैच हारे। अंक तालिका में मुंबई 10वें स्थान पर जबकि पंजाब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।