पंजाब किंग्स ने नाथन एलिस को किया साइन, रिचर्डसन और मेरेडिथ हुए बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज नाथन एलिस को साइन किया है। एलिस को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना था। एलिस को इसलिए साइन किया गया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ही झाई रिचर्डसन और रिली मेरेडिथ ने लीग से हटने का निर्णय लिया है।