पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल से कप्तानी छीनी, शिखर धवन टीम के नए कप्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि मयंक अग्रवाल से कप्तानी छीन ली गई है। शिखर धवन को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। गौरतलब है कि, केएल राहुल के लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने के बाद पंजाब किंग्स ने मयंक को कैप्टन बनाया था लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल 2022 में छठा स्थान हासिल किया था।
