विश्व टूर फाइनल्स में पीवी संधू का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में पहुंची
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter@All India Radio News
भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी संधू ने विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में थाईलैंड की रतचानोक को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. पिछले साल सिंधू इसी मुकाबले में खिताब जीतने से चूक गयी थी और उपविजेता रही थी. 54 मिनट तक चले इस मैच को सिंधू ने 21-16,25-23 से जीता. अब उनका मुकाबला फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा. इस मैच में पहले तो रतचानोक सिंधु पर हावी रही लेकिन फिर सिंधु ने मैच में शानदार वापसी करते हुए मैच जीता.