1700 साल पुरानी परंपरा में आइकन बनी पीवी सिंधु, लगा 6 फीट ऊंचा कोलाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
केरल के अलाप्पुझा में 1700 साल से पदयानी उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। ये उत्सव संगीत और कला के लिए होता है। इस बार यहां बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को सम्मान दिया गया। उनके सम्मान में पल्ली भगवती मंदिर में 16 दिन चलने वाले 'नीलमपेरूर पदयानी' उत्सव में सिंधु का 6 फीट ऊंचा पुतला लगाकर जुलूस निकाला गया। उत्सव में शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
