कैरोलिना मारिन के हाथों स्विस बैडमिंटन ओपन के फाइनल में हारीं पीवी सिंधु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीवी सिंधु स्विस बैडमिंटन ओपन के फाइनल में हारीं। उन्हें रजत पदक मिला। सिंधु को स्पेन की कैरोलिना मारिन ने 21-12, 21-5 से हराया। सिंधु की ये मारिन के खिलाफ लगातार तीसरी हार है। इस जीत से विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज मारिन ने साल का अपना तीसरा खिताब जीता। इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल में चौथी वरीय डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे सेटों में हराया था।
