पीवी सिंधु ने सेमीफाइन में जगह बनाई, भारत का एक और मेडल लगभग पक्का
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AP
टोक्यो ओलंपिक में वुमेंस बैडमिंटन सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सेमीफाइन में जगह बनाई। इसी के साथ भारत का एक और मेडल लगभग पक्का हुआ। सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान की अकाने यामागुचि को 21-13 और 22-20 से हरा दिया। पीवी सिंधु ने सीधे सेटों में यामागुची को मात दी और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
