x

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

पीवी सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपै ताइ जु यिंग को 12-21, 23-21 और 21-19 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। 71 मिनट तक चले महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में सिंधु ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किए। पहले सेट में सिंधु को 15 मिनटों में ही हार का सामना करना पड़ा था।