फ्रेंच ओपन बीडब्ल्यूएफ के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: The Indian Express
फ्रेंच ओपन बीडब्ल्यूएफ के रोमांचक मुकाबले में जापान की सायाका को हराकर भारत की पीवी सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. सिंधु ने 21-17,21-16 से सायाका को मात दी. वही इंडोनेशिया के जोनाथन के हाथों साई प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा. सिंधु के अलावा सायना नेहवाल ने भी क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है. सायना ने जापानी खिलाड़ी नोजोमी को हराकर ये मुकाम हासिल किया. फ्रेंच ओपन में पहली बार महिला खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया.