पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को स्विट्जरलैंड के बसेल में खेले गए वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधु ने जापानी स्टार नोजोमी ओकुहारा को हराकर इतिहास रच दिया है. 24 वर्षीय सिंधु WBF World Badminton Championship 2019 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. आज सिंधु ने सीधे सेटों में 21- 7, 21- 7 से नोजोमी को हराया. साल 2017 में सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता था.
