'क्यू 4' नामक रोबोट ने खेला बास्केटबॉल, हासिल किए 33 पॉइंट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जापान के होक्काइदो में टोयोटा कंपनी के 6 फीट 10 इंच के ह्यूमनॉइड रोबोट ने बास्केटबॉल में 33 पॉइंट्स हासिल किए। लेवांगा के बी लीग ऑल-स्टार्स गेम से पहले शूट करने के लिए रोबोट, ऑल स्टार्स की जर्सी पहन कोर्ट में उतरा। खेल के दौरान उसने गेंद को उठाने, कोर्ट में दौड़ लगाने और चार अलग-अलग एंगल से गेंद को फेंककर दिखाया। 90 किलोग्राम के रोबोट का नाम क्यू 4 है।