महिला क्रिकेट के कोच पद को लेकर चयन समिति और सीएसी पर उठ रहे सवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नीतू डेविड की अगुआई वाली चयन समिति बीसीसीआई के रडार पर है। मदन लाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति पर लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबित आयोग्य होने के सवाल उठ रहे हैं। मामला भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अपदस्थ कोच डब्ल्यूवी रमन से जुड़ा है। सवाल है कि 70 वर्षीय मदन लाल को सीएसी बैठक में बैठने की अनुमति कैसे दी गई? और महज एक खराब सीरीज के बाद रमन को कोच बरकारार नहीं रखना कितना न्यायोचित है?
