मैदान में वापसी को तैयार क्विंटन डिकॉक, पिछले महीने लिया था मेंटल ब्रेक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के जरिए दोबारा से मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अंतर्गत अपनी टीम टाइटंस की ओर से लायंस के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे मैच में खेलेंगे। वह अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आए थे। बता दें डिकॉक ने पिछले महीने फरवरी में मानसिक स्वास्थ्य समस्या के कारण क्रिकेट से ब्रेक लिया था।