टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले 6,500 खिलाड़ी का कोटा रहेगा बरकरार- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके करीब 6,500 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा प्रकाशित नए क्वालिफाइंग नियमों के तहत 2021 में भी अपना ओलंपिक कोटा बरकरार रखेंगे। आईओसी ने क्वालिफिकेशन का नया खाका जारी किया। कोरोना के कारण स्थगित ओलंपिक अब अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होंगे। क्वालिफिकेशन की नई समय सीमा 29 जून 2021 है। व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ क्वालिफाइंग प्रक्रियाओं के प्रभारी होंगे।
