राफेल नडाल पहली बार बनेंगे पिता, पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो हैं प्रेग्नेंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hello magazine
नडाल पहली बार पिता बनने वाले हैं। स्पैनिश मैगजीन 'होला' के मुताबिक, नडाल और उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। छुट्टियों पर गईं मारिया की तस्वीरें अफवाह की पुष्टि करती हैं, हालांकि दोनों ने अभी तक इस खबर को सार्वजनिक नहीं किया है। राफेल और मारिया तब से साथ हैं जब वे युवा थे। दोनों ने तीन साल पहले ही शादी की थी।
