फ्रेंच ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, एलेक्जेंडर ज्वेरेव और केनिन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
स्पेन के राफेल नडाल और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला वर्ग में चौथी सीड अमेरिका की सोफिया केनिन भी राउंड 16 में पहुंच गई हैं। वहींनडाल ने इटली के स्टेफानो ट्रेवेगलिया को लगातार सेटों में 6-1, 6-4, 6-0 से हराया। अगले दौर में अब नडाल का सामना अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा से होगा।