डेविस कप फाइनल: स्पेन के नडाल ने कनाडा के शापालोव को हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राफेल नडाल ने अपने शानदार सत्र का अंत रविवार को डेनिस शापालोव को हराकर किया। इसी के साथ नडाल ने कनाडा पर जीत दर्ज करते हुए स्पेन को छठा डेविस कप खिताब जिताया। नडाल ने शापालोव को 6-3, 7-6 से हराकर स्पेन को 2-0 की विजयी बढ़त दिलाई। पहले एकल में रोबर्टो बतिस्ता आगुत ने फेलिक्स आगर एलियासिम को 7-6, 6-3 से हराकर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई थी।
