6ठी बार पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, चोटिल होने की वजह से बाहर हुए नडाल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को हराकर पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई है, जबकि 19 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल को चोट की वजह से कनाडा के डेनिस शापोवालोव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा. नडाल के हटने से जोकोविच इस साल का अंत रैंकिंग में नंबर-1 पर रहकर करेंगे. बता दें फाइनल में जोकोविच और डेनिस शापोवालोव की भिड़ंत होगी.
