नडाल के करियर की 1000वीं जीत, ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे टेनिस खिलाड़ी बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वर्ल्ड नंबर 2 राफेल नडाल ने मेन्स सिंगल्स टेनिस के ओपन एरा में पेरिस मास्टर्स में करियर की 1000वीं जीत दर्ज की। ये उपलब्धि पाने वाले वो दुनिया के चौथे टेनिस खिलाड़ी बने। उनसे पहले जिमी कॉनर्स के नाम 1,274, रोजर फेडरर के नाम 1,242 और इवान लेंडल के नाम 1,068 जीत दर्ज हैं। नडाल रिकॉर्ड 15 साल से टॉप-10 में कायम हैं। 2005 में नडाल पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हुए।
