x

भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ आज हुए 46 साल के

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहे जाने वाले और कई महत्वपूर्ण मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलवाने वाले राहुल द्रविड़ आज 46 वर्ष के हो गए हैं. राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 13 हज़ार और वनडे क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाए है. 11 जनवरी 1973 को इंदौर में पैदा हुए राहुल द्रविड़ को 2004 में ICC ने प्लेयर ऑफ द ईयर चुना था. 2012 में राहुल ने सन्यास ले लिया था. वह फिलहाल इंडिया अंडर 19 और इंडिया A के कोच के तौर पर कार्य कर रहे है