राहुल की हुई सफल सर्जरी, क्वारंटाइन के बाद टीम से जुड़ सकते हैं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
वर्तमान में खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 से पंजाब किंग्स (PBKS) के खेमे से अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, PBKS के नियमित कप्तान केएल राहुल की सफल सर्जरी हुई है और वह क्वारंटाइन पूरा करने के बाद दोबारा से टीम के साथ जुड़ सकते हैं। बता दें राहुल अपेंडेसाइटिस की समस्या से परेशान थे और उन्हें पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।