विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बारिश ने डाला खलल, पहले दिन का खेल धुला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोज बाउल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश की वजह से खेल नहीं हुआ, लेकिन फिर भी आज से पांच दिन ये मुकाबला खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ऐतिहासिक मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे रखा था। पहला दिन बारिश में धुल जाने के बाद आज से मुकाबला पांच दिन खेला जाएगा।
