आईपीएल में जयपुर से हारा चेन्नई,4 विकेट से मिली शिकस्त
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/IPL
राजस्थान के जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई को आईपीएल के एक रोमांचक मुक़ाबले में 4 विकेट से हरा दिया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाये. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने बटलर के 95 रन की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान ने ये मुक़ाबला एक गेंद शेष रहते ही जीत लिया. इस जीत के साथ राजस्थान की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद भी जिंदा हो गयी है