किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी। राजस्थान ने पंजाब से मिले 186 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान छठी जीत से पांचवें स्थान पर पहुंचा। चेन्नई को छोड़कर छह टीमें अभी नॉकआउट की दौड़ में शामिल हैं। मैन ऑफ द मैच स्टोक्स ने दो विकेट लेने के बाद 26 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली।
