राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 3 रनों से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल के 20वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीन रनों से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 165 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम आठ विकेट खोकर 162 रन बना पाई। राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची।
