स्टीव स्मिथ को रिलीज़ कर सकती है राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन को मिल सकती है टीम की कमान!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्टीव स्मिथ की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 13वें सीजन में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था। टीम मैनेजमेंट ने अब स्मिथ को रिटेन नहीं करने का विचार बना लिया है। खबर है कि संजू सैमसन को राजस्थान का नया कप्तान बनाया जा सकता है। जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी लास्ट सीजन में बेहतर रहे लेकिन जयदेव उनाकट और अंकित राजपूत की टीम से छुट्टी हो सकती है।
