राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को साइन किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का लीग चरण अब समाप्त होने वाला है और टीमों के बीच प्ले-ऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करने को लेकर संघर्ष जारी है। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दक्षिण अफ्रीका के अनकैप्ड खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश को 20 लाख रुपये में साइन कर लिया है। बता दें बॉश को नाथन कूल्टर-नाइल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।