रजत शर्मा बने रहेंगे DDCA अध्यक्ष, लोकपाल के आदेश को कोर्ट की मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
DDCA के विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि 17 नवंबर को लोकपाल द्वारा दिया गया आदेश प्रभावी रहेगा और रजत शर्मा DDCA अध्यक्ष बने रहेंगे। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को लोकपाल के सामने होगी। बीते शनिवार को DDCA ने जानकारी दी थी कि रजत ने इस्तीफा दिया है, लेकिन DDCA के लोकपाल रिटायर्ड जस्टिस बदर दुरेज अहमद ने उनका इस्तीफा मंजूर करने से इन्कार कर दिया था।
