जब तक सरकार हमें अनुमति नहीं देती, हम पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे: राजीव शुक्ला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: hindi.sakshi.com
पुलवामा आतंकी हमले की आग से पूरा देश धधक रहा है. इस बीच भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर IPL के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने अहम बयान दिया है. राजीव शुक्ला ने कहा, BCCI की पॉलिसी बिल्कुल स्पष्ट है. जब तक सरकार हमें मंजूरी नहीं देती है, हम पाकिस्तान के साथ खेलने पर कोई फैसला नहीं लेंगे. शुक्ला ने कहा कि खेल सब कुछ से ऊपर है, लेकिन जब कोई आतंकवाद को समर्थन कर रहा हो, तो यह स्वभाविक है कि इसका असर खेल पर भी पड़ता है.
