सेल्फी लेते समय गहरी घाटी में गिरने से पूर्व रणजी क्रिकेटर की दर्दनाक मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के एक पूर्व रणजी क्रिकेटर और अंडर 23 टीम के फिटनेस ट्रेनर शेखर गावली की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल शेखर अपने दोस्तों के साथ प्रैक्टिस के दौरान इगतपुरी में सेल्फी ले रहे थे। उसी समय उनका पैर फिसल गया और वे एक गहरी घाटी में गिर गए। जानकारी के मुताबिक आज सुबह उनका शव बरामद किया गया। बता दें शेखर गावली ने तमाम खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी थी।