फिर की राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: The Indian Express
उम्र महज 19 साल लेकिन हुनर ऐसा जिसे देख कर दुनिया के दिग्गज गेंदबाज नतमस्तक हो गए. अफगानिस्तान के राशिद खान ने IPL में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की थी. और अब देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए T20 मैच में एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों को धराशाई कर दिया. राशिद ने 13 रन देकर तीन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया इसी के साथ वह सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं