अश्विन ने सर्वाधिक बार किया लेफ्ट हैंडर्स को आउट, मुरलीधरन को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आर. अश्विन लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों का शिकार करने के मामले में सबसे आगे निकले। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे दिन पहले सत्र के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड को बोल्ड करते ही उन्होंने 375वां टेस्ट विकेट लिया। हेजलवुड टेस्ट में 192वें ऐसे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिनका विकेट अश्विन ने लिया। इससे पहले टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 800 विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन ने 191 बार बाएं हाथ के बल्लेबाज आउट किए थे।
