आईपीएल के इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने रविचंद्रन अश्विन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cricket Australia
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच में राजस्थान की ओर से खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने पारी के 19वें ओवर में खुद को रिटायर आउट किया। इसके बाद उनकी जगह रियान पराग ने बल्लेबाजी की। अश्विन आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी और टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। टीम हित में लिए गए उनके फैसले की अब तारीफ हो रही है।
